क्राइम

अपहृता को बरामद के साथ आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की है। नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटैल ने बताया कि एक माह पूर्व फरियादी पिता ने 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद से सुराग जुटाए और 21 अगस्त को आंध्रप्रदेश जाकर बालिका को बरामद कर लिया। बालिका के बयान पर आरोपी भारत अहिरवार निवासी ग्राम झरौली थाना नोहटा को गिरफ्तार किया गया. उस पर अपहरण दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं. आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जिसमें बनवार प्रभारी मनीष यादव, प्रआ गणेश प्रसाद, आ. नन्हे सिंह, महिला आ. प्रतिभा दुबे और साइबर सेल राकेश अठया, सौरभ, मयंक व रोहित की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button