क्राइम

एक तरफा प्यार के चलते आशिक ने की चाकू से युवती की हत्या

थाना टी टी नगर पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश
हत्या के आरोपी को किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
आरोपी के द्वारा हत्या को आत्महत्या बताने का किया गया था प्रयास

भोपाल । दिनांक 2 सितंबर 25 को सूचक मोहम्मद एजाज ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि हम लौग रोज की तरह दिनांक 1 सितम्बर 25 को खाना खाकर सो गये मेरी पुत्री रोशनी सबसे ऊपर वाले कमरे में सोती है दिनांक 02.09.25 को सुबह सो कर उठे तो मैने मेरे लडके फैयाज को स्कूल जाने के लिये उठाया तो वह अपनी बहन रोशनी के कमरे में तैयार होने के लिये गया तो उसने बहन रोशनी के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने गेट नही खोला तो मेरे लडके ने माँ सहाना को वताया तो उसके द्वारा भी गेट खटखटाया गया लेकिन जब रोशनी के द्वारा गेट नही खोला गया तो मेरा लडका फैयाज रोशनी के कमरे की ऊपर लगी चादर हटाकर उसके कमरे में घुसा तो चीख कर रोने लगा और गेट खोला तो हम सब ने देखा कि मेरी पुत्री रोशनी जमीन पर पडी थी और उसका गला कटा हुआ था और उसके पास एक ब्लैड पडी हुई थी जिसकी सूचना पर मर्ग क्रं. 44/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जाँच में लिया गया। दौराने मर्ग जाँच के मृतिका रोशनी का पीएम कराया गया ।
प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन 1, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 1 के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में सफ़लता प्राप्त हुई है।
मर्ग सदर में परिजनो व पंचानो के कथन लेख बद्द कर जानकारी एकत्रित की गई व डाँक्टरों के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में बताया गया कि मृतिका की मृत्यु किसी धारदार हथियार से गला कटने के कारण से हुई है । मृतिका के मोबाइल फोन का तकनिकी माध्यम से अवलोकन किया गया गया जिसमें देर रात्रि तक घटना में संदिग्ध मुबिन खान नामक युवक से लगातार बातचीत करना मैसेज आदि पाये गये तथा वैज्ञानिक अधिकारी एंव अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण करने पर हत्या होने की पूर्ण आशंका होने पर आरोपी मुबिन खान पिता युनूस खान के विरूद्ध मर्ग सदर की जाँच के दौरान पृथम दृष्टया आये साक्ष्य अनुसार अपराध क्रं. 607/25 धारा 103 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अपराध का तरीका- आरोपी बडा ही शातिर पृवत्ति का है जिसके द्वारा हत्या को आत्म हत्या दिखाने की पूर्ण कोशिश की गई । आरोपी व मृतिका रोशनी एक दूसरे को पूर्व से जानते थे तथा आरोपी मृतिका से एक तरफा प्रेम करता था जिसके चलते आरोपी का मृतिका के घर पूर्व से ही चोरी छुपे आना जाना लगा रहता था। जो मृतिका के परिजनों को पसंद नही था जिसके चलते मृतिका के परिजनो के द्वारा आरोपी को समझाया गया था कि वह मृतिका से मिलना जुलना बंद कर दे । इसी बात के चलते मृतिका के परिजनों के द्वारा मृतिका की सगाई अन्य जगह करा दी गई थी और शादी भी दो माह बाद की तय हुई थी ।
जिसके कारण से आरोपी नाखुश था और वह मृतिका से मिलने जुलने के लिये दबाब बना रहा था और मृतिका के मना करने पर उसने दिनांक 1- 2 सितंबर 25 के मध्य रात्रि को मृतिका के घर के बगल बाले घर जिसका गेट हमेशा खुला रहता था उस घर की सीढियों के सहारे वह उस घर की छत पर चढा और उसकी छत से मृतिका के घर की छत से उसके कमरे में चला गया और जब मृतिका उसकी बात नही मानी तो उसके द्वारा अपने घर से लाये हुये चाकू से मृतिका रोशनी का गला काट कर हत्या कर दी और किसी को उसकी हत्या होने का शक न हो उसके लिये मृतिका के बगल में एक ब्लैड रख दी जिससे ऐसा लगे की मृतिका के द्वारा स्वंय गला काटकर सुसाईड किया गया है । फिर आरोपी के द्वारा मृतिका के कमरे का गेट अंदर से बंद कर पुनः उसी रास्ते से अपने घर चला गया ।
पुलिस की त्वरित कार्यवाहीः- चूकिं मामला गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये परिजनों से पुछताछ की गई । और मृतिका के आस पास पडौस से जानकारी एकत्रित की गई । जिसमें ज्ञात हुआ कि मोहल्ले में रहने वाला मुबिन खान का मृतिका रोशनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और मृतिका रोशनी की सगाई अन्य जगह होने से मुबिन खान काफी नराज चल रहा था उक्त जानकारी पर कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम के द्वारा तत्काल ही मुबिन खान की जानकारी एकत्रित कर उसे पकडा गया और उससे पुछताछ की गई तो वह पहले बातो को घुमाता रहा लेंकिन जब पुलिस के द्वारा कढाई से पुछताछ की गई तो मुबिन खान के द्वारा मृतिका रोशनी की हत्या करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को अपने घर पर छूपाकर रखना बताया । जिसपर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके बताये जगह से घटना में प्रयुक्त चाकू को विधिवत जप्त किया गया । जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
जप्त कुल मालः- घटना में प्रयुक्त चाकू ।
नाम आरोपीगणः-1. मुबीन खान पिता युनुस खान उम्र 20 वर्ष नि. एच. न.36, मस्जिद रोड, सेंट मेरी विद्यालय के पास, पंचशील नगर, टीटी नगर भोपाल ( कुल 02 अपराध पंजीबद्ध है)
इस कार्यवाही में एसीपी अंकिता खातरकर टीटी नगर संभाग, एसीपी उमेश तिवारी हबीबगंज संभाग, निरीक्षक गौरव सिंह दोहर थाना प्रभारी, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, उनि नर्मदा प्रसाद उईके, सउनि कन्हैयालाल, सउनि नन्दकिशोर यादव, सउनि मनोजसिंह (थाना बजरिया), सउनि दौलत सिंह, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर कमलेश लाडे, प्रआर ऋषिकेश राय, प्रआर जगदीश बेले, प्रार नारायण मीणा (थाना अपराध शाखा), प्रआर जलील खान, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर धर्मेन्द्र सिंह तोमर, प्रआर सैनी, आर अविनाश भारती, आर अरविन्द यादव, आर सुरेन्द्र शिशुपाल रघुवंशी, आर धर्मवीर सिंह, आर गोविन्द प्रजापति, प्रआर मोनू धाकड, प्रआर प्रियंका मिश्रा, मआर.कोमल बारेला, प्रआर विश्वप्रताप सिंह भदौरिया, आर पुष्पेन्द्र भदौरिया (तकनिकी सैल जोन 1) की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button