कृषिमध्य प्रदेशराजनीति

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान 15 नवम्बर को सिलवानी में सांसद खेल महोत्सव और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

सिलवानी। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 नवम्बर को रायसेन जिले की सिलवानी विकासखण्ड के चंदन पिपलिया में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल होंगे तथा ग्राम नारायणपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 नवम्बर 2025 प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सिलवानी विकासखण्ड के ग्राम चंदन पिपलिया पहुचेंगे तथा यहां सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1.45 बजे चन्दन पिपलिया से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे ग्राम नारायणपुर पहुचेंगे और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, बड़ा देव की पूजा में सम्मिलित होंगे। वह सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित बड़ा देव थाना से कार्यक्रम स्थल शासकीय हाईस्कूल नारायणपुर तक पद यात्रा में भी सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री शाम 4.30 बजे नारायणपुर से प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे चैनपुर पहुचेंगे और यहां ग्रामीण के घर भोजन करेंगे। इसके पश्चात वह शाम 5.30 बजे चैनपुर सिलवानी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button