उमरियापान महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद ने अपनी सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो सदैव छात्र हित में अपनी आवाज उठाता आ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और अनुशासित बनाने हेतु सदैव प्रयत्न सील रहता है । विद्यार्थियों और विभागों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी सात मांगे रखी।
ज्ञापन में उल्लेख है कि इन 7 मांगों को 15 दिन के अंदर यदि पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद बाध्य होकर छात्र हित में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन सौंपते वक्त में मुख्य रूप से महाकौशल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अतुल गर्ग, विभाग संयोजक सुशील झारिया, नगर मंत्री मृदुल चौबे, महाविद्यालय मंत्री वीरेंद्र चौधरी, सत्यम विश्वकर्मा, प्रणय अरोरा, आयुष त्रिपाठी एवं छात्रा प्रमुख अंशिका लखेरा एवं महाविद्यालय के समस्त छात्राओं की उपस्थिति रही।



