क्राइममध्य प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

जिला ब्यूरो चीफ :भगवतसिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 मील चौराहा पर डूमर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही नोहटा थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल अन्य व्यक्तियों को डायल 112 की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया पूर्ण की। घटना से संबंधित पंचनामा कार्रवाई कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
नोहटा पुलिस ने हादसे में दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
इस भीषण सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button