मध्य प्रदेश

एसआईआर में 559 मतदाताओं को जारी किया नोटिस, जवाब में उपलब्ध करा रहे डॉक्यूमेंट

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एसआईआर में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 2003 की मतदाता सूची में 559 मतदाताओं के नाम नहीं होने से नोटिस के जवाब में अपने फायनल मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के सामने मांगे गए दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।
बेगमगंज में 291 में 159 मतदाताओं ने पेश होकर मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जबकि 72 मतदाता अनुपस्थित रहे एवं सिलवानी में 305 मतदाताओं में से 151 उपस्थित हुए जबकि 78 अनुपस्थित रहे।
बेगमगंज एवं सिलवानी में सभी वंचित मतदाताओं की पेशी चल रही हैं।
बेगमगंज में आज 45 मतदाताओं ने पेशी पर उपस्थित होकर अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए , जिनका निराकरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button