कृषिमध्य प्रदेशराजनीति

महनेर गांव में 100 के,वी, के दो कृषि विधुत ट्रांसफार्मर लगाने विधायक ने अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत महनेर में 100 केवी, के दो कृषि विधुत ट्रांसफार्मर लगाने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा।
उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं को हल करने और फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखकर 100 KV के दो नए कृषि विधुत ट्रांसफार्मर का प्राक्कलन तैयार करने का कष्ट करें। जिससे गांव में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो और कृषि पंपों के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने विधुत अधीक्षण अभियंता से शीघ्र ही ग्राम पंचायत महनेर में 100 KV के दो नए विधुत ट्रांसफार्मर का प्राक्कलन तैयार करने एवं की गई कार्यवाही से कार्यालय ग्राम पंचायत महनेर को अवगत कराएं।

Related Articles

Back to top button