Uncategorized

नहर के पास घेराबंदी कर ढीमरखेड़ा पुलिस ने दबोचे दो गांजा तस्कर, जेल भेजे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान ।  ढीमरखेड़ा पुलिस ने पिंडरई मोड़ के पास दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 80 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
*​पुलिस को देख भागने की कर रहे थे कोशिश*
​ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने टीम गठित की थी । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिंडरई मोड़ नहर के पास घेराबंदी की ।  इस दौरान एक काले रंग की एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें स्टाफ की मदद से पकड़ा गया।
*​उमरियापान के रहने वाले हैं आरोपी*
​पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार कोरी (32 वर्ष) निवासी नैगवां और परमेश्वर उर्फ छोटू पटेल (40 वर्ष) निवासी करही (थाना उमरियापान) के रूप में हुई है ।  तलाशी लेने पर उनके बैग से 2 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।  पुलिस ने गांजा और वाहन (क्रमांक MP 20 NU 8316) को जब्त कर लिया है  ।
*​NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज*
ढीमरखेड़ा ​थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।  गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जिला जेल झिंझरी भेज दिया गया है ।
​इस कार्यवाही में सउनि जयपाल सिंह, संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह, डुमनदास और गंधर्व की मुख्य भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button