मध्य प्रदेश

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट पत्रकारों का प्रांतीय अधिवेशन 22 फरवरी को


राजधानी भोपाल के नामर्दीय समाज भवन तुलसीनगर में
रायसेन । 22 फरवरी 2026 रविवार को भोपाल में आयोजित होने जा रहा है नामर्दीय समाज भवन तुलसीनगर भोपाल में कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्रामीण अंचल एवं समाचार पत्रों में काम करने वाले पत्रकारों का है।
प्रांतीय पत्रकार अधिवेशन भोपाल में 22 फर को होना है, जिस कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा करेंगे एवं अतिथ्य रूप में मप्र सरकार के मंत्री, जनसम्पर्क और सचिवालय के प्रतिष्ठित अधिकारी रहेंगे। इस प्रांतीय अधिवेशन में पूरे मध्य प्रदेश के पत्रकार शामिल होगे।
प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा का मानना है कि समाज एवं लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ विश्व का दर्पण माना जा रहा है, पत्रकारों के लेखनी और कैमरा राष्ट और समाज सेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं, हमेशा निर्भीक और निष्पक्ष सेवा करने में पत्रकारों का मुख्य भूमिका सदा से चला आ रहा है, कोविड जैसे महामारी का प्रकोप हो अथवा वार्डर में युद्ध का माहौल, रैली हो व विशाल सभायें, प्राकृतिक आपदा हो व कड़ाके की ठंडी, भीषण गरमी हो अथवा भारी वारिष का समय – जहां से लोग दूर भागते नजर आते हैं तब पत्रकार अपने प्राणों को दाव में लगाकर समाचार के माध्यम से सेवा कार्य में बड़े लगन भाव से जुड़े रहते हैं, वहीं बड़े दुख के सांथ कहना पड़ रहा है कि ऐसे कलमकार मित्रों के सुरक्षा, सम्मान और जीवन यापन वाले सांथ के लिये सरकार द्वारा आज तक किसी भी प्रकार के कोई कानून नहीं बनाये गये हैं, भृृष्टाचार जैसे सच्चाई खबर प्रकाशित और प्रसारित होने पर दोषियों पर कार्यवाही होने के भय से दोषियों द्वारा पत्रकारों के ऊपर दबाव बनाने के लिये अक्सर झूंठे शिकायतें दर्ज करवा दिये जाते हैं, वहीं पत्रकारों को डरवाने एवं विभिन्न प्रकार के धमकी देने जैसे कृत्य देखने सुनने को मिलते रहते हैं, ऐसी स्थिती में पत्रकार समाज सेवा जैसे अपना कार्य स्वतंत्र, निर्भीक एवं निस्पक्ष रूप से कैसे कर पायेंगे, जो बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह बना हुआ है, इसीलिये असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकारों को अपना अधिकार दिलवाने के लिये सदा से संघर्षशील रहता है |

असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट यूनियन रायसेन के जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी, जिला महासचिव दिनेश चौरसिया ने सभी पत्रकार साधियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button