क्राइम

48 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका दस्तयाब, पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । दिनांक 17 को एक प्रार्थिया द्वारा थाना उमरियापान में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 14 वर्षीय बालिका बिना बताए घर से कहीं चली गई है । रिपोर्ट पर थाना उमरियापान में अप.क्रं. 45/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना उमरियापान पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गुमशुदा/अपहृत बालिका की तलाश के लिए सतत पतारसी एवं मानवीय सूत्रों को सक्रिय किया।
तलाश के दौरान मानवीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बालिका धरवारा, थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया तथा विधिवत कार्रवाई उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की मुस्तैदी और तत्पर कार्रवाई से बालिका को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।
सराहनीय भूमिका
कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र जायसवाल, सउनि गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक मोहन मुबेल, महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना उमरियापान पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर जनता के विश्वास पर खरी उतरी है।

Related Articles

Back to top button