मध्य प्रदेश

जैव विविधता प्रबंधन समिति के सभापति बने विनय नागवंशी

शिक्षा समिति एवं सहकारिता समिति के बनाए गए सदस्य
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
जनपद पंचायत बड़वारा में स्थाई समितियों का गठन किया गया l जिसमें जिले के सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य विनय नागवंशी क्षेत्र क्रमांक 9 से जनपद सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं l श्री नागवंशी छात्र राजनीति से सक्रिय रहते हुए अपने क्षेत्र के विकास हेतु छोटी सी उम्र में चुनावी समर में उतरे थे उसी उम्मीद पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की जनता ने उन्हें जन आशीर्वाद देते हुए जनपद सदस्य निर्वाचित किया । बड़वारा जनपद सभागार में आयोजित समिति के गठन में विनय नागवंशी को सर्वसम्मति से जैव विविधता एवं प्रबंधन समिति का सभापति बनाया गया है। साथ ही शिक्षा समिति एवं सहकारिता समिति में बतौर सदस्य बनाया गया है। उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए खुशी व्यक्त की है। विनय ने सभी का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button