क्राइम

बिचुआ के पास अवैध लकड़ी से भरा वाहन जब्त, 30 नग कीमती बल्लियां बरामद

ढीमरखेड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जंगलों में अवैध लकड़ी के परिवहन पर सख्ती बरतते हुए ढीमरखेड़ा वन विभाग ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । ग्राम बिचुआ के समीप नियमित गश्त के दौरान टीम ने करीब 30 नग कीमती बल्लियों से भरे एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है।
आधी रात को बिचुआ में हुई घेराबंदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम बीती रात गश्त पर थी । इसी दौरान ग्राम बिचुआ के पास एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया । टीम ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में लकड़ी लदी पाई गई।
परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वन अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया । जब्त की गई लकड़ी की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
रेंजर अजय मिश्रा ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और लकड़ी के स्रोत की गहन जांच की जा रही है । उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
इस कार्रवाई में रेंजर अजय मिश्रा के निर्देशन में डिप्टी रेंजर अशोक कोल, प्रदीप तिवारी, कमलेश बर्मन, रामकुमार कुशवाहा, विनीश सिंह एवं सुजाता गोंड की सक्रिय भूमिका रही।
अवैध कटाई पर सख्त रुख
वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है ल। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button