मध्य प्रदेश

थाना परिसर देवरी में शांति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें आने वाले त्योहार होली रंगपंचमी ईद त्योहारों पर चर्चा हुई जिसमें सभी की सहमति से त्योहार मिलकर मनाए जाएंगे।
बैठक में तहसीलदार दिनेश बरगले, नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी, थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया, नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष पंडित रामनाथ जोशी, पार्षद लखन कहार, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मामा सहित नगर के गणमान्य नागरिक समाजसेवी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
बैठक में सभी नागरिकों से अपील की गई की आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं प्रशासन में स्पष्ट किया की शांति व्यवस्था बनाएं रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button