मध्य प्रदेश

कई वर्षों के बाद धूमधाम से मनेगी रंगपंचमी- शिवालय मंदिर में होगी फूल गुलाल की होली

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में कई वर्षों के अंतराल के बाद इस वर्ष सिद्ध शिवालय धाम मंदिर समिति द्वारा रंग पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है लंबे समय बाद आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है समिति द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा
कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को प्रातः 9 बजे सिद्ध शिवालय मंदिर में फूल- गुलाल की होली से होगी श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजन- अर्चन कर रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लेंगे इसके पश्चात रंग पंचमी के अवसर पर सिद्ध शिवालय धाम मंदिर से एक विशाल एवं आकर्षक जुलूस प्रारंभ होगा। जिसमें किन्नर रुखसार नायक की आठ सदस्यीय टोली भी शामिल होगी जो अपनी कला के रंग बिखेरेगी।
रंग पंचमी का जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग पुराना स्टैंड,नया बस स्टैंड, महाराणा प्रताप रोड होते हुए पुनः शिवालय धाम पहुंच कर समापन होगा जुलूस के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ रंगोत्सव मनाएंगे पूरे मार्ग में गुलाल उड़ाकर एवं एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया जाएगा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा सिद्ध शिवालय धाम समिति ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है समिति का कहना है कि रंग पंचमी का यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं रूप से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button