मध्य प्रदेश

सिलौंडी में ‘सुदामा शंभू श्री टॉवर’ का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली आधुनिक सुविधाओं से युक्त सौगात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘सुदामा शंभू श्री टॉवर’ का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर श्री दद्दा जी धाम के पंडित अनिल शास्त्री जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया ।
यह सर्वसुविधायुक्त भवन क्षेत्र में सार्वजनिक आयोजनों के लिए तैयार किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को अब कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा । साथ ही इस टॉवर के संचालन से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
इस भवन का निर्माण सिलौंडी में जन्मे प्रसिद्ध उद्योगपति सतीश राय द्वारा अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण भाव से कराया गया है । उन्होंने एक छोटे से गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनवाकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है, जिससे अब लोगों को अपने अतिथियों के ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।
शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button