मध्य प्रदेश

संघर्षों के बीच मिली सफलता: गांव की बेटी आरती उपम्मन बनीं पुलिस कांस्टेबल

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। विपरीत परिस्थितियों और कठिन संघर्षों के बीच दमोह की बेटी आरती उपम्मन ने पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साधारण परिवार से आने वाली आरती की इस सफलता से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
आरती का संबंध दमोह शहर के साथ-साथ उनके पैतृक ग्राम राजा हटरी से भी है, जो रामराजा सरकार और चौंसठ माता मंदिर की पावन भूमि के रूप में जाना जाता है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता प्रदीप उपम्मन, परिवार के सहयोग और भाई आशुतोष उपम्मन को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ उन्होंने लगातार मेहनत की और कठिनाइयों का डटकर सामना किया।उन्होंने कहा कि परिवार के मार्गदर्शन और समर्थन ने हर मुश्किल समय में उन्हें हौसला दिया, जिसके बल पर वे यह मुकाम हासिल कर सकीं।कुमारी आरती उपम्मन की इस सफलता से दमोह जिले सहित पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है और उपम्मन परिवार का नाम गौरवान्वित हुआ है।

Related Articles

Back to top button