मध्य प्रदेश

अक्षय तृतीया पर होगा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, तैयारियां तेज

सिलवानी। जिला साहू समाज रायसेन मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम खैरी जयपुरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला समिति एवं स्थानीय समिति के सदस्यों ने सम्मेलन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विवाह स्थल, पंडाल, पेयजल, भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जा रही हैं।
उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button