देश विदेशमध्य प्रदेशमनोरंजन

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुम्बई। देश की प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने आज 92 बरस की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. शनिवार को उनको कार्डियक अटैक और सीने में दर्द हुआ परिजनों में ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराया जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. आपको बता दें की उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का निधन भी 92 वर्ष की उम्र में ही हुआ था. आशा भोसले की नातिन जनाई भोसले ने रात में जानकारी दी थी कि उनको थकान और चेस्ट में समस्या की वजह में अस्पताल में भर्ती कराया गया है वह जल्दी ठीक हो जाएंगी लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. आशा जी ने अपने करियर में हर तरह के गाने गाये और नाम कमाया. 10 साल की उम्र में 1943 में उन्होंने पहली मर्तबा मराठी फ़िल्म माझा बाली में गाना गाया उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा भोसले ने पहली शादी 16 साल की उम्र में की लता मंगेशकर के सिक्रेटरी गणपतराय भोसले से उन्होंने विवाह किया जिनसे तीन बच्चे हेमंत, वर्षा और आनंद हुए लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और टूट गयी इसके बाद उनकी मुलाक़ात 1956 में संगीतकार आरडी वर्मन से हुईं और दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ी कि 1980 में आशा ने उनसे विवाह कर लिया. आशा भोसले को 1997 में ग्रेमी पुरस्कार के लिए नामिनेट किया गया, 2000 में उन्हें फ़िल्म जगत का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला, वर्ष 2006 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया. साल 2011 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button