धार्मिकमध्य प्रदेश

उमरियापान में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सनातन धर्म के आराध्य भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परंपरानुसार इस वर्ष भी उमरियापान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन बड़ी माई मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जहां विप्रजनों ने विधि-विधान से भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात जयघोष के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम एवं राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रह्मानंद महाराज जी की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी।
शोभायात्रा बड़ी माई मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, संन्यासी बाबा, अथैया मोहल्ला, कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर का भ्रमण कर पुनः बड़ी माई मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भगवान परशुराम का पूजन एवं स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” एवं “भगवान परशुराम की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा ।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, मौजीलाल पौराणिक, विजय दुबे, पद्मेश गौतम, रवींद्र बाजपेयी, दिलीप बाजपेयी, वीरेंद्र गर्ग, अश्वनी शुक्ला, संतोष दुबे, आनंद मिश्रा, बसंत मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, अश्वनी तिवारी, सतीश गौतम, विराट पाण्डेय, गंगा मिश्रा, अंकित पाण्डेय, अटल बिहारी बाजपेयी, शैलेंद्र पौराणिक, रोशन दीक्षित, सिद्धार्थ दीक्षित, विवेक त्रिपाठी, दीनदयाल त्रिपाठी, धनंजय उपाध्याय, ललित गौतम, कमलेश पौराणिक, प्रमोद गौतम, संजय पाण्डेय, संतोष त्रिपाठी, आदर्श ज्योतिषी, धनंजय दुबे, कमोद तिवारी, संतोष पौराणिक, राजू पाठक, शैलेंद्र बाजपेयी, अजीत पाण्डेय, शैलेष बाजपेयी, सुशील मिश्रा, अनिल दीक्षित, राहुल पाण्डेय, अनिल मिश्रा, शैलेंद्र परौहा, अजय पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, लकी बाजपेयी, यतीन्द्र (मुन्नू) गौतम, राघव शुक्ला, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेयी, श्रेष्ठ बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल रहे।
शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल अपने पुलिस स्टाफ के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button