मध्य प्रदेश

गौ माता सम्मान महाअभियान, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहसील देवरी के समस्त गौ प्रेमी, हिंदू संगठन, करणी सेना नगरवासी हुए शामिल

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी

देवरी। तहसील देवरी में गौ माता सम्मान महाअभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने एवं राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर सैकड़ों सनातन धर्मावलंबी, गौ सेवक एवं नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान नगर में रैली निकाली गई, जो तहसील कार्यालय पहुंची। यहां उपस्थित जनसमूह ने तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।रैली में समस्त गौ प्रेमी, हिंदू संगठन, करणी सेना तथा नगर के सम्माननीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में भाग लिया और गौ संरक्षण को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।आयोजकों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्र माता का सम्मान दिया जाना चाहिए। देवरी तहसील में आयोजित यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Back to top button