धार्मिकमध्य प्रदेश

आश्वासन के बावजूद नहीं हटी मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानें

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद मंगलवार को निकालेगा जिला प्रशासन का अर्थी जुलूस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। जिले में नया आबकारी का ठेका हो चुका है और इस वर्ष में भी कई शराब दुकानें मंदिर व स्कूलों के आस पास संचालित की जा रही हैं । मंदिर व स्कूलों के पास शराब दुकानों के संचालन के मामले को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने विषय को गंभीरता से लिया है हाल ही में ताजा मामला कटनी के हृदय स्थल घंटाघर में स्थित हनुमान मंदिर के सामने संचालित हो रही शराब दुकान का है जिसको लेकर पूर्व में 16 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया था साथ ही कलेक्टर कार्यालय के सामने घंटों चक्काजाम की स्थिति बनी रही। जिसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को अस्वस्थ किया था कि आज से 10 दिनों में घंटाघर में मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान हटा दी जाएगी।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भी आबकारी विभाग को चेतावनी दी थी कि यदि मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानों को नहीं हटाया गया तो वो दस दिनों के बाद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी दस दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक शराब दुकान नहीं हटी। जिसको लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद में भारी आक्रोश है। प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे ने बात चीत करते हुए बताया कि मंगलवार को संयुक्त रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल स्थानीय जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग की शव यात्रा शहर में निकाल कर कोतवाली चौराहे पर चक्काजाम करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार जिला प्रशासन व आबकारी विभाग का संयुक्त रूप से अर्थी जूलूस शहर मेें निकाल कर मंदिर व स्कूलों के सामने संचालित शराब दुकानों को हटाने की मांग को बजरंग दल बुलंद करेगा।

Related Articles

Back to top button