मध्य प्रदेश

घुघरी में गहराया जल संकट: 6 दिन से बंद पड़ी नल-जल योजना, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुघरी में इन दिनों भीषण जल संकट की स्थिति बनी हुई है । गांव में संचालित नल-जल योजना पिछले 6 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।ग्रामीणों के अनुसार, पानी की सप्लाई ठप होने के कारण उन्हें अब दूर-दूर स्थित हैंडपंपों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है । खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है ।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है । विभाग की इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नल-जल योजना को सुचारू रूप से चालू कराया जाए, ताकि उन्हें इस गंभीर जल संकट से राहत मिल सके। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को भी मजबूर हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button