मूंग उड़द समर्थन मूल्य खरीदी का विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया तौल कर खरीदी का श्रीगणेश

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शनिवार को कृषि उपज मंडी उमरियापान में ग्रीष्मकालीन सीजन 2026-27 के लिए मूंग एवं उड़द की समर्थन मूल्य खरीदी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ ।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया सिंह तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने फीता काटकर खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खरीदी प्रभारी अश्वनी शुक्ला एवं नवीन चौरसिया ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया । खरीदी प्रभारी अश्वनी शुक्ला ने विधायक का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया ।
इसके बाद विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों की मूंग एवं उड़द की उपज का तौल कर समर्थन मूल्य खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है । किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजा चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, जितेन्द्र अरोरा, बसंत चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, बसंत मिश्रा, संदीप सोनी, ललित गौतम, ज्ञानचंद चौरसिया, पारस पटेल, रवि ठाकुर, वैभव चौरसिया, बड्डा गुप्ता, प्रदीप चौरसिया, पूरन राय, राकेश दाहिया, सतीश गौतम, राकेश यादव, दिनेश असाटी, नरेश जायसवाल, संजू चौरसिया, आशीष चौरसिया, यश चौरसिया, मुकेश यादव, कम्प्यूटर आपरेटर अजीत पाण्डेय एवं अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में खरीदी प्रभारी अश्वनी शुक्ला एवं नवीन चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
समर्थन मूल्य एवं खरीदी अवधि
भारत सरकार की समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन सीजन 2026-27 की नई फसल मूंग एवं उड़द की खरीदी 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक की जाएगी । मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,767 रुपये प्रति क्विंटल तथा उड़द का 7,800 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है । किसानों से अपील की गई है कि वे एफ.ए.क्यू. मानकों के अनुरूप साफ एवं सूखी उपज आवश्यक दस्तावेजों के साथ खरीदी केंद्र पर लाएं । उपज का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा ।



