मध्य प्रदेश

श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर में 24 घंटे अखंड सीताराम नाम कीर्तन प्रारंभ

सिलवानी। नगर के प्रसिद्ध श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड सीताराम नाम कीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर सीताराम नाम का संकीर्तन कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि यह अखंड सीताराम नाम कीर्तन प्रतिवर्ष जनकल्याण, नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना के साथ आयोजित किया जाता है। आयोजन के दौरान श्रद्धालु पूरे 24 घंटे तक निरंतर सीताराम नाम का जाप एवं भजन-कीर्तन करेंगे।
धार्मिक वातावरण से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ कीर्तन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजकों ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अखंड नाम संकीर्तन में सहभागिता करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button