मूंग खरीदी केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मूंग उपार्जन के लिए पंजिकृत 1539 किसानों को उनकी उपज की सही तोल एवं पूरा भुगतान मिले इसको लेकर एसडीएम प्रियंका भलावी लगातार खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही है।
मूंग खरीदी दो उपार्जन केंद्रों सुमेर सोसायटी के खरीदी केंद्र किसान मित्र वेयरहाउस सुल्तानगंज मार्ग एवं सुनेहरा सोसायटी का भार्गव वेयरहाउस कोलूघाट भोपाल रोड पर 1 जुलाई से 10 अगस्त तक खरीदी की जाएगी।
इसी तारतम्य में आज एसडीएम प्रियंका भलावी ने सुमेर सोसायटी के मूंग खरीदी केंद्र किसान मित्र वेयरहाउस का कृषि अधिकारी डीके नायक, खाद गोदाम इंचार्ज अशोक राठौर नोडल अधिकारी ललित तिरोले एवं सुमेर सोसायटी सचिव सचिन सिंह घोषी को साथ लेकर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सुमेर सोसायटी द्वारा अब तक 386 क्विटल मूंग की खरीदी की गई है।वेयरहाउस का निरीक्षण किए जाने के बाद वेयरहाउस प्रबंधन को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए खरीदी गई मूंग को सुरक्षित रखने, किसानों को उपार्जन काम में किसी प्रकार की असुविधा या समस्या ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद है।
समय सीमा में सभी पंजीकृत किसानों की मूंग की तुलाई हो जाए ये सुनिश्चित करने के साथ उपार्जन केंद्रों पर समय पर उपज तुलाई के साथ पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।
एसडीएम प्रियंका भलावी ने बताया कि सरकार की मंशा है कि सभी पंजीकृत किसानों की मूंग की खरीदी समय सीमा में हो जाए ताकि उन किसानों को समय सीमा के अंदर ही भुगतान हो सके। इसको लेकर वह उपार्जन केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण करती रहेगी।



