मध्य प्रदेशहेल्थ

टीबी मुक्त बनेगा अपना भारत : डॉ. तोमर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिविल अस्पताल सभागार में आज प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान रायसेन ग्रामीण निश्चय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत एलटी फाउंडेशन के सहयोग से नियमित पोषण आहार वितरण योजना में उपचारित 50 मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सीबीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर ने बताया
सभी टीबी मरीजों को दवा के साथ साथ संतुलित आहार सेवन करने से शीघ्र स्वास्थ लाभ मिलता हैं।
संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, बसा, मिनरल्स का शामिल होना आवश्यक हैं। संतुलित आहार नियमित सेवन करने से रोग ठीक होने में मदद मिलती हैं।
मरीजों को दवा समय पर खाने का ध्यान रखना चाहिए, दवा खाने के बाद 99 डॉट टोलफ्री न.1 8003138110 निश्चय पर रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करने पर अनुपालन कराया जा सकता हैं, तो सभी इसका उपयोग करें।
मरीज को दवा के साथ साथ संतुलित आहार को अपने नियमित भोजन में शामिल करने से रोग पूर्णतया शीघ्र ठीक हो जाता हैं।
इसके साथ मरीजों को उपचार के दौरान प्रतिमाह जांच कराने की सलाह दी गई। समाज के अन्य लोगों को बीमारी ना हो इसके लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान जन -जन तक इस पुनीत कार्य को पहुंचने का आव्हान किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में
टीबी मुक्त भारत ऐप सभी को डाउनलोड करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में डॉ. बबलू साहू, बीपीएम जय सिंह, एसटीएस प्रीतम सिंह ठाकुर, व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button