अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाइक रैली

सिलवानी । बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वनमण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला भा.व.से. के मार्गदर्शन में इंन्दर सिंह बारे उपवनमण्डलाधिकारी उपवनमण्डल सिलवानी सा., महेन्द्र कुमार पालेचा वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी सा., रोहित पटेल वन परिक्षेत्र अधिकारी जैथारी सा. एवं समस्त वन स्टॉफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सा. से बजरंग चौराहा बस स्टैण्ड सिलवानी तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में बांघ बचाओ, जीवन बचाओ। बाघों का संरक्षण, हमारी जिम्मेदारी। बाघ है तो वन है, वन है तो जीवन है। आओ मिलकर शपथ लें, बाघों की रक्षा करें। अब कुछ ही शेर बाकी है, अभी भी वक्त है, यह भी काफी है। जंगल के शेर बचाओं प्रकृति को नष्ट होनें से बचाओं। शेरों को बचाओं, जंगल को बचाओं। शेर वनों की शान है, इन्हें बचाना हमारा काम है। प्रकृति का क़रना है, रक्षक, तो बाद्यों का मत करना भक्षण आदि संदेश दिया गया।



