मध्य प्रदेश

सरस्वती विद्यालय में गुरु वंदना के साथ शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

विद्यालय में संस्कार, शिक्षा, प्रेरणा पर केंद्रित रहा कार्यक्रम
सिलवानी । नगर के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय सिलवानी में 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मां सरस्‍वती एवं गुरु वंदना की।
भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान को केंद्र में रखते हुए आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था विकसित करना और विद्यालयों में सकारात्मक एवं संस्कारमय शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिखर प्रणेता, इतिहास रत्नाकर, अध्यात्म रत्न बाल ब्रह्मचारी संत बसंतजी महाराज ने विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर चर्चा की।
पूज्य गुरुदेव बसंत जी महाराज ने वर्ष भर स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।
29 जुलाई को ‘गुरु-शिष्य प्रेरणा संवाद’ के माध्यम से में सभी विद्यार्थी को अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
सुन्दर पंक्तियों के माध्यम से बसंत जी महाराज ने विद्यार्थियों को सत्य–असत्य एवं न्याय–अन्याय, पाप– पुण्य का पाठ सिखाया।
इसके साथ ही सरस्वती विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान के प्रयोग एवं प्रोजेक्ट बेस्ड गतिविधियों का प्रदर्शन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी, विद्यार्थियों द्वारा अटल टिंकरिंग लैब में डिजिटल/ एआई का प्रदर्शन जैसे आयोजन किए गए।
गुरु पूर्णिमा के दौरान बौद्धिक गतिविधि आयोजित की गई, जिससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो।
इसके अलावा पूज्य गुरुदेव ने सभी विद्यार्थीयों को गुरु सम्मान, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के इस कार्यक्रम में तारण तरण जैन समाज अध्यक्ष, महामंत्री, जैन धर्मावलंबी एवं अनुयायी, वीर शिवाजी शिक्षण समिति, जनप्रतिनिधि, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वीर शिवाजी शिक्षण समिति अध्यक्ष अरुण कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समिति सदस्य मयंक रघुवंशी ने कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा रखी।
विद्यालय प्राचार्य विपिन बिहारी राजपूत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति सदस्य किशोर सिंह शेखावत, ज्ञायक जैन, सीताराम साहू, तथा तारण तरण जैन समाज अध्यक्ष बल्ले भैया, महामंत्री राजीव समैया, सुमित जैन सेठी, धर्मेश जैन, युवा परिषद अध्यक्ष आशीष मस्ताना, युवा परिषद संयोजक सजिल जैन, तथा नवयुवक मंडल सदस्य, और महाराज जी के शिष्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button