मध्य प्रदेश

40 हजार के भुगतान मामले की होगी जांच, सीईओ ने सहायक यंत्री से मांगी दो दिन में रिपोर्ट

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत धरवारा में सीवर लाइन निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर की गई शिकायत पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा ने जांच के आदेश जारी किए हैं । मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सहायक यंत्री को निर्देशित किया है कि मामले की जांच कर दो दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पचपेढ़ी निवासी शैलेश बाजपेई ने शिकायत में बताया है कि ग्राम पंचायत धरवारा के सरपंच अमित गर्ग एवं पंचायत सचिव की लिखित सहमति के आधार पर वर्ष 2025 में भल्लू कुम्हार के घर से पुलिया तक सीवर लाइन निर्माण कार्य कराया गया था । शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद उन्हें कुल 2 लाख का भुगतान किया गया, जबकि 40 हजार की शेष राशि अभी तक नहीं दी गई है । उन्होंने कई बार भुगतान की मांग करने के बावजूद राशि नहीं मिलने का आरोप लगाया है ।
आवेदन में शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि शेष भुगतान न मिलने से उन्हें सामग्री आपूर्तिकर्ताओं एवं अन्य व्यापारियों का भुगतान करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शेष राशि दिलाने की मांग की है ।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा ने 29 जुलाई 2026 को कार्यालयीन पत्र जारी कर सहायक यंत्री को जांच का दायित्व सौंपा है । पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत का परीक्षण कर दो दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए। मामले की सूचना कलेक्टर कटनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी को भी प्रेषित की गई है ।

Related Articles

Back to top button