मध्य प्रदेश
हरिसेवक सोनी के सेवानिवृत होने पर दी विदाई
रिपोर्टर : रिजवान खान
जैथारी । शासकीय कन्या शाला जैथारी के शिक्षक हरिसेवक सोनी के सेवानिवृत के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
हरिसेवक सोनी द्वारा वर्ष 1985 से 2026 तक 41 वर्ष शिक्षा विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान की और दिनांक 31जुलाई 2026 को अपनी सेवाओं से निवृत हुए।
विदाई समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, सिलवानी तहसीलदार नरेन्द्र परमार, संकुल प्राचार्य सुनील पांडे, पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सिंह भदोरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक पटेल, मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, रईस पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने हरिसेवक सोनी का स्वागत कर उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।



