अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न, संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा

सिलवानी। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, जिला रायसेन की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सिलवानी स्थित बजरंग चौराहा, अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में रामप्रकाश रघुवंशी को जिला मंत्री, राजकुमार रघुवंशी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अवधेश गौर को जिला उपाध्यक्ष, हेमंत दीक्षित को जिला सत्संग प्रमुख, बृजलाल लोधी को जिला महामंत्री, राजेश रघुवंशी को जिला सुरक्षा प्रमुख तथा सत्यपाल यादव को जिला आईटी सेल का दायित्व सौंपा गया।
इसी प्रकार मदन गोपाल कुर्मी को ब्लॉक अध्यक्ष गैरतगंज, सोनू प्रजापति को तहसील सुरक्षा प्रमुख सिलवानी, राजेंद्र रघुवंशी को तहसील उपाध्यक्ष सिलवानी, मुंशीलाल शाह को तहसील किसान परिषद बेगमगंज, राजेंद्र साहू को तहसील सोशल मीडिया प्रभारी सिलवानी, प्रीतम सिंह ठाकुर को तहसील महामंत्री बेगमगंज, दिनेश ठाकुर को तहसील सुरक्षा प्रमुख बेगमगंज, नीतेश कुशवाहा को तहसील आईटी सेल सिलवानी, राधेश्याम दुबे को तहसील समरसता प्रमुख, हल्के भाई ठाकुर को तहसील गौ-रक्षा प्रमुख बेगमगंज तथा रवि आठ्या को तहसील महामंत्री छात्र परिषद बेगमगंज एवं अंशुल गौर को सोशल मीडिया प्रभारी बेगमगंज का दायित्व दिया गया।
बैठक में विभिन्न ग्राम इकाइयों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें रामेश्वर लोधी (पापड़ा), राकेश ठाकुर (बरेली), भोलेराम ठाकुर (नगझिरी), लक्ष्मण ठाकुर (पड़रिया), सीताराम, राजकुमार ठाकुर (सुल्तानपुर), मोनू लोधी (फाफड़ा), चौहान यादव (बेरखेड़ी), शुभम यादव, सुनील ठाकुर (मुआर), लखनलाल ठाकुर (मदनपुर) तथा हम्मीर सिंह ठाकुर (बोरिया) शामिल हैं।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत अध्यक्ष सुरेश आचार्य, प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया, सूरज सिंह यादव तथा जिला अध्यक्ष मिहीलाल लोधी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया ने संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 5 हजार घरों तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक तहसील, गांव एवं मोहल्ले में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने, ‘एक मुट्ठी अनाज’ अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने तथा हिंदू समाज की सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि देश में कहीं भी किसी हिंदू को आपात स्थिति में सहायता की आवश्यकता होने पर संगठन के हेल्पलाइन नंबर 020-66803300 पर संपर्क किया जा सकता है।



