मध्य प्रदेश
आदिवासी दिवस 9 अगस्त को होगा आयोजन

सिलवानी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को नगर के विश्वकर्मा गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करने के साथ ही सामाजिक एकता एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के आदिवासी समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। विश्व आदिवासी दिवस का उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और समाज के विकास में उनके योगदान का सम्मान करना है। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।



