मध्य प्रदेश
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कांवड़ियों का किया स्वागत, सफल यात्रा की दी शुभकामनाएं
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के बीच एक विशेष नजारा देखने को मिला, जब मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने सिलवानी तहसील के ग्राम वेगवां कला के समीप कांवड़ियों के एक जत्थे से मुलाकात की। यह कांवड़ यात्रा नर्मदा घाट बोरास से पवित्र जल लेकर बेगमगंज की ओर अग्रसर है। मार्ग में कांवड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे पूर्व मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की प्रार्थना करते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



