मध्य प्रदेश
जगन्नाथ यात्रा के जत्थे को श्रद्धालुओं ने दी विदाई

सिलवानी। नगर की अशोक बिहार कॉलोनी से भगवान श्री जगन्नाथ की पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को धार्मिक उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण के बीच रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर कॉलोनी के नागरिकों एवं परिजनों ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पुरी धाम पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन-पूजन करेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।



