मध्य प्रदेश

नवरात्रि में शस्त्र पूजन और हितचिंतक महाअभियान को लेकर बनी कार्ययोजना, विभिन्न विषयों पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल उमरियापान की नगर बैठक नगर के प्राचीन बड़ी माई मंदिर में संपन्न हुई । बैठक में प्रखंड एवं खंड स्तर के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की । बैठक का शुभारंभ ब्रह्मनाद एवं विजय महामंत्र के साथ किया गया । इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री राहुल मिश्रा, विहिप सह मंत्री बाबा पांडेय, बजरंग दल जिला सह संयोजक कान्हा सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त हुआ । बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ नवीन दायित्वों की घोषणा की गई ।
बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई । कार्यकर्ताओं ने नगर में विशाल शस्त्र पूजन एवं सभी खंडों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई । इसके साथ ही 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक हितचिंतक महाअभियान चलाने को लेकर भी चर्चा की गई ।
नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में प्रवेश व्यवस्था एवं धार्मिक आयोजनों की मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया गया । बैठक में नवरात्रि के दौरान 11 दिनों तक मुर्गा, मटन, अंडा एवं मीट की दुकानों को पूर्णतः प्रतिबंधित रखने की मांग भी उठाई गई ।
बैठक में अवैध गतिविधियों एवं कथित अवैध रूप से संचालित पहाड़ी से जुड़े विषय को लेकर भी चर्चा हुई । इस संबंध में नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष राजेंद्र लखेरा, मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक ललित काछी, अभिषेक यादव, धीरज दहिया, अमित दहिया, विकास बर्मन, गोलू सोनी, गजराज ठाकुर, अतुल असाटी, राज चौरसिया, हरिओम चौरसिया, सोनू रजक, सुखदेव मरावी, कृष्णा दहिया, प्रिंस सोनी, शनि दहिया, अजय सिंह, सौरभ झरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button