ग्राम पकरिया में 21 स्वरूपों में विराजीं मां जगदम्बा, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

उमरियापान सहित आसपास के गांवों से पहुंच रहे भक्त, मनमोहक प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के समीप ग्राम पकरिया में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर एक विशाल पंडाल में मां जगदम्बा की 21 स्वरूपों में प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं । मां के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन करने के लिए उमरियापान सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । छोटे से गांव में स्थापित मां जगदम्बा की मनमोहक प्रतिमाएं इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं ।
ग्राम पकरिया में मां जगदम्बा के 21 स्वरूपों की आकर्षक प्रतिमाओं को देखने के लिए भक्तों का लगातार आगमन हो रहा है । नवरात्र पर्व के दौरान पूरा क्षेत्र माता की भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आ रहा है । उमरियापान के अलावा आसपास के कई गांवों के लोग परिवार सहित पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं ।
*छोटे गांव में अनूठी धार्मिक पहल*
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के एक छोटे से गांव पकरिया में इतनी बड़ी संख्या में मां जगदम्बा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं की स्थापना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है । स्थानीय लोगों का कहना है कि मां के 21 स्वरूपों की इतनी मनमोहक प्रतिमाएं क्षेत्र में विरले ही देखने को मिलती हैं । प्रतिमाओं की सुंदरता और विविध स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं ।
ग्राम पकरिया में स्थापित मां जगदम्बा के 21 स्वरूपों के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के चलते गांव में नवरात्र का उत्साह देखते ही बन रहा है । धार्मिक आस्था और भक्ति के इस आयोजन ने छोटे से गांव को क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई है ।



