राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी शिविर में शामिल होने उमरियापान से स्वयंसेवक जबलपुर रवाना

शताब्दी वर्ष के अवसर पर 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिविर, सरसंघचालक जी का मिलेगा सानिध्य एवं मार्गदर्शन
रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को संघ कार्य से जोड़ने के साथ ही स्वयंसेवकों के शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास तथा सामूहिक जीवन का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से प्रांत स्तरीय महाविद्यालयीन विद्यार्थी शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
यह शिविर 22 अक्टूबर गुरुवार की शाम 6 बजे से 25 अक्टूबर रविवार की शाम 7 बजे तक श्रीराम इंजीनियरिंग महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होगा । शिविर की विशेषता यह है कि इसमें परम पूजनीय सरसंघचालक जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।
शिविर में सहभागिता करने के लिए उमरियापान से खंड प्रचारक प्रदीप चौरसिया, नगर कार्यवाह सुरेश पटेल, ऋषभ ब्यौहार, कान्हा सोनी, सत्यम चौरसिया, आकाश बर्मन, यश चौरसिया, राज चौरसिया, सुनील असाटी, नितिन पाठक, आकाश चौरसिया, अनुभव चौरसिया, सौरभ गौतम एवं सम्राट तिवारी सहित अन्य स्वयंसेवक जबलपुर के लिए रवाना हुए ।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों का तिलक-वंदन कर एवं मिठाई खिलाकर उत्साहपूर्वक विदाई दी गई । सहखंड प्रमुख राजीव काछी, प्रदीप चौरसिया, ज्ञानचंद चौरसिया, कमलेश चौरसिया, पारस पटेल, राजेश ब्यौहार, हिमांशु चौरसिया एवं विनोद साहू सहित अन्य लोगों ने स्वयंसेवकों को शिविर में सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं ।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, संगठनात्मक भावना, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य की प्रवृत्ति को विकसित करना है। स्वयंसेवकों में शिविर को लेकर उत्साह देखा गया ।



