मध्य प्रदेश

जिला स्तरीय जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन 23 अक्टूबर को ग्राम मरखेड़ा टप्पा में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम मरखेड़ा टप्पा में 23 अक्टूबर को जिला स्तरीय जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिला स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करने एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करने की कार्यवाही की जाएगी।
शिविर में स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के भूखंडों की रजिस्ट्री की जाएगी। साथ ही, आम नागरिकों से विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, जनपद पंचायत गैरतगंज अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किए जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। शिविर में आयुष विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

Related Articles

Back to top button