प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार का जन्मदिन मूक-बधिर बच्चों के बीच मनाया, फल-मिठाई बांटकर साझा की खुशिया

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, दमोह द्वारा सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अजय जाटव एवं उनकी टीम तहसील ग्राउंड स्थित मूक-बधिर विद्यालय पहुंची, जहां बच्चों के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बच्चों को फल एवं मिठाइयां वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, राव लखन सिंह, पार्षद हेमराज, अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष करण बेन, गोपाल रैकवार, राजा राज, विनोद अहिरवार, भागचंद अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, विपिन वाल्मिक, मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।



