दादा दरबार में 3 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । साईंखेड़ा के गाडरवारा रोड स्थित श्री दादा दरबार में 3 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन चल रहा है, प्रथम दिवस की कथा के पूर्व श्री गढ़ी दरबार से भव्य शोभा यात्रा का निकली।
गुरुमहाराज श्री छोटे सरकार जी महाराज ने शोभायात्रा के पहले साधु संतों एवं श्री दादा दरबार वैदिक पाठशाला के विप्र बटुकों एवं विप्रजनों के साथ गढ़ी दरबार में श्री बड़े दादाजी महाराज का दर्शन पूजन कर धूनी मैया में हवन किया ।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गाडरवारा रोड स्थित दादा दरबार पहुंची, दादाजी भक्तों द्वारा नगर में अनेकों स्थान पर श्री छोटे सरकार जी एवं साधु संतों का पूजन कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया ।
कथा के साथ साथ सुबह 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक विविध धार्मिक आयोजनों का दौर चलता रहता है..
विदित हो, दादा दरबार में प्रतिवर्ष होली के बाद पुराणों की कथा आयोजित होती है जिसमे श्रीमद भागवत महापुराण, श्री राम कथा, श्री विष्णु पुराण, श्री मत्स्य पुराण, नानी बाई के मायरे आदि का आयोजन पिछले कई वर्षो से होता आया है, उसी क्रम में इस वर्ष 3 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन रखा गया है।
साईंखेड़ा क्षेत्र के साथ साथ देश विदेश से भारी संख्या में दादाजी भक्त और आमजन श्री छोटे सरकार जी महाराज का दर्शन करने आ रहे है, भगतों द्वारा हिंदी, मराठी, सिन्धी, मारवाड़ी जैसी अनेक भाषाओ में भजन किया जाता है |
कथावाचक पूज्या कृष्णप्रियां जी के द्वारा कथा के ऐसे भावनात्मक एवं आचरणात्मक पहलू को श्रोताओं को सुना रहे है जो कि आम तौर पर अन्य कथाओं में नहीं बताया जाता जिससे श्रोताओं में हर्ष व्याप्त है..
कथा हेतु श्री दादा दरबार में आकर्षक फूलों एवं विद्युत लाइटिंग द्वारा सजावट की गई है जिसे देखकर श्री दादाजी भक्तों को दरबार में स्वर्ग जैसे आनंद की प्राप्ति हो रही है।



