क्राइम

पिता की जघन्य हत्या करने वाले हत्यारे पुत्र पर 25 हजार का इनाम घोषित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के टेकापार कला गांव में 6 जून की रात खेत में बने मकान पर सोते समय अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले हत्यारे पुत्र की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है ।
उसका पता देने वाले का नाम, पता गुप्त रखते हुए उसको नगद 25000 का पुरस्कार दिया जाएगा।
सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने बताया कि टेकापार कला गांव में 6 जून की रात में सोते समय 35 वर्षीय तुलाराम उर्फ पिंटू चढ़ार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी और पास में सो रहे भाईराम आदिवासी नामक युवक को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था । घटना के बाद से वह फरार है । जगह-जगह तलाश किए जाने के बावजूद भी अब तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है । उसकी सूचना देने वाले को नगद ₹25 हजार का इनाम देने की घोषणा के साथ पुलिस ने सभी थानों में इसकी सूचना देने के साथ मुनादी करा दी है।
पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि उसका पता देने वाले का नाम एवं पता गुप्त रखा जाएगा । हत्यारा पिंटू चढ़ार नशे का आदी है जो की हत्या के बाद से लगातार फरार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button