Aaj ka Panchang आज का पंचांग बुधवार, 05 जुलाई 2023
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 05 जुलाई 2023
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।
बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है।
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु
🌤️ मास – श्रावण मास
🌖 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – श्रावण मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि 10:02 AM तक उपरांत तृतीया
✏️ तिथि का स्वामी – द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी और तृतीया तिथि की स्वामी माँ गौरी और कुबेर देव जी है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र श्रवण 02:56 AM तक उपरांत धनिष्ठा
🪐 नक्षत्र स्वामी : श्रवण नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह है। श्रवण नक्षत्र का देवता भगवान विष्णु को माना गया है।
🔊 योग – वैधृति योग 07:47 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग 03:48 AM तक, उसके बाद प्रीति योग
⚡ प्रथम – करण गर 10:02 AM तक
✨ द्वितीय करण : वणिज 08:15 PM तक, बाद विष्टि
🔥 गुलिक काल : – बुधवार को शुभ गुलिक 10:30 से 12 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल होता है ।इस दिन कार्यों में सफलता के लिए घर से सुखा / हरा धनिया या तिल खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल : – बुधवार को राहुकाल दिन 12:00 से 1:30 तक । राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00 A.M
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:46:00 P.M
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:08 ए एम से 04:48 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:28 ए एम से 05:28 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:22 पी एम से 07:42 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 07:23 पी एम से 08:24 पी एम
💧 अमृत काल : 05:43 पी एम से 07:08 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:06 ए एम, जुलाई 06 से 12:46 ए एम, जुलाई 06
🚕 यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-किसी बटुक को कांस्य पात्र भेंट करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – श्रीगुरु हरगोबिन्द जयंती, दिवंगत रामविलास पासवान जयंती, वैज्ञानिक लालजी सिंह जयन्ती, शेयर व्यापारी राकेश झुनझुनवाला जन्म दिवस, अल्जीरिया स्वतंत्रता दिवस, केप वर्डे स्वतंत्रता दिवस, पुर्तगाल से स्वतंत्रता दिवस, वेनेजुएला स्वतंत्रता दिवस, प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु जन्म दिवस, स्वतंत्रता सेनानी, अनुग्रह नारायण सिन्हा पुण्य तिथि, विश्व पर्यावरण दिवस, 5 दिवसीय जयापार्वती व्रत समाप्ति
✍🏼 विशेष – द्वितीया तिथि को कटेरी फल का तथा तृतीया तिथि को नमक का दान और भक्षणदोनों त्याज्य बताया गया है। द्वितीया तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धिकारी तिथि मानीजाती है। इस द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्माजी हैं। यह द्वितीया तिथि भद्रानाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्णपक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।
🗽 Vastu Tips 🛕
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य श्री गोपी राम से जानिए घर में आवाजों के बारे में। घर में मोबाईल फोन, डोर बेल, घड़ी और अन्य आवाज उत्पन्न करने वाली चीजें होती हैं। इन आवाजों का घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है। जैसी ध्वनि होती है माहौल भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए घर की हर एक चीज की ध्वनि, यानी आवाज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाईल फोन में बहुत ही कर्कश कॉलबेल लगा लेते हैं जिससे उन्हें तो सुविधा होती है, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे घर के सदस्यों के विचारों में टकराव होने लगता है और कभी-कभी तो बात झगड़े तक आ पहुंचती है। इसलिए हमेशा अपने मोबाईल में ऐसी ध्वनि लगाएं जो दूसरों को भी सुनने में अच्छी लगे। साथ ही अलार्म क्लॉक या डोर बेल खरीदते समय भी उसकी ध्वनि का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
बारिश का पानी कितना शुद्ध होता है? बारिश के पानी की शुद्धता पर कई सवाल हैं। दरअसल, पहले के समय में जब वातावरण इतना प्रदूषित नहीं था तब लोग इसके पानी को पी भी लेते थे। लेकिन, आज के समय में ये पानी बिलकुल भी शुद्ध नहीं है। इसमें वातावरण में मिले प्रदूषित कण बारिश के पानी में मिल सकते हैं और फिर आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं।
बारिश के पानी के उपयोग बारिश के पानी का आप कई प्रकार से उपयोग भी कर सकते हैं। जैसे कि बर्तन धोना, गार्डनिंग, सफाई में, नहाना और कपड़ा धोने जैसी गतिविधियां। हालांकि, नॉर्थ ईस्ट में जहां बारिश बहुत ज्यादा होती है और यहां प्रदूषण बेहद कम है। यहां के लोग इस पानी को उबालकर पीते हैं। ऐसे में ये सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं होता।
🤼♂️ आरोग्य संजीवनी 🧘🏻♀️
हार्मोल हेल्थ सही रहेगा 40 की महिलाओं के लिए एक्सरसाइज का एक फायदा ये है कि इससे आपका हार्मोनल हेल्थ सही रहता है। इस उम्र में मेनोपॉज के साथ कई सारी समस्याएं होने लगती हैं और एक्सरसाइज करना मेनोपॉज के लक्षणों में कमी ला सकता है और और आपको बेहतर महसूस करवाता है।
स्किन एजिंग से होगा बचाव स्किन एजिंग की शुरुआत खराब हाजमा, स्ट्रेस और नींद की कमी से होती है। एक्सरसाइज करना इन तीनों ही चीजों को नियंत्रित करने और आपके शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है। ये स्किन में फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करता है और इन्हें अंदर से हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
हड्डियां रहेंगी मजबूत
40 के बाद कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।इसके अलावा गठिया की भी स्थिति आने लगती है। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज करना हड्डियों को हेल्दी रखने और इनसे जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। तो, 40 के बाद अगर आप हड्डियों को स्वस्थ रखना चाहती हैं और बीमारियों से बचे रहना चाहती हैं तो रोजाना एक्सरसाइज करें।
🔱 गुरु भक्ति योग 🕯️
हर प्रकार का सुख और वैभव पाने के लिए आपको शिवजी के अघोर मंत्र का नित्य 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः।।
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको भगवान शिव के इस मंत्र का नित्य 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।
जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आपको शिवजी के इस मंत्र का रोजाना 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शिवाय नमः ऊँ।
अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए साथ ही आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस दूसरे शहरों तक जाये तो सावन महीने के दौरान रोजाना आपको भगवान शिव के इस मंत्र का 216 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः।
नौकरी में पदोन्नति के साथ सैलरी में बढ़ोतरी पाना चाहते है तो सावन महीने के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का रोजाना 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- नमामिशमीशान निर्वाण रूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं।।
अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए या काफी पहले से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के त्र्यम्बक मंत्र का नित्य 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का नित्य रूप से 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।।
मनचाहा वर या बधू पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का रोजाना 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है-
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं।।
अपने करियर में एक ऊंचा मुकाम पाने के सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का रोजाना 111 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ।
ऑफिस में बैक-बाईटिंग से बचने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का 21 बार रोजाना जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय।।
अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का रोजाना 366 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।।
☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜
⚜️ प्रजापति व्रत दूज को ही किया जाता है तथा किसी भी नये कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु ब्रह्माजी का पूजन अवश्य करना चाहिये। वैसे तो मुहूर्त चिंतामणि आदि ग्रन्थों के अनुसार द्वितीया तिथि अत्यन्त शुभ फलदायिनी तिथि मानी जाती है। परन्तु श्रावण और भाद्रपद मास में इस तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिये श्रावण और भाद्रपद मास कि द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिये।
शास्त्र कहता है, द्वितीया तिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है, उस व्यक्ति का हृदय साफ नहीं होता है। इस तिथि के जातक का मन किसी की खुशी को देखकर आमतौर पर खुश नहीं होता, बल्कि उनके प्रति ग़लत विचार रखता है। इनके मन में कपट और छल का घर होता है, ये अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इनकी बातें बनावटी और सत्य से बहुत दूर होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना बहुत ही कम होती है तथा यह किसी की भलाई तभी करते हैं जबकि उससे अपना भी लाभ हो। ये परायी स्त्री से अत्यधिक लगाव रखने वाले होते हैं जिसके वजह से कई बार इन्हें अपमानित भी होना पड़ता है।

