ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग सोमवार, 09 जनवरी 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 09 जनवरी 2023

महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है ।
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ सायन – उत्तरायण
🌦️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष माह
🌖 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथी : माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया – जनवरी 08 07:07 एएम – जनवरी 09 09:39 एएम तक
✏️ तिथी स्वामी : तृतीया (तीज) के देवता हैं यक्षराज कुबेर। इस तिथि में कुबेर का पूजन करने से व्यक्ति धनवान बन जाता है। यह बलप्रदायक तिथि हैं।
💫 नक्षत्र : आश्लेषा – जनवरी 09 06:05 एएम – जनवरी 10 09:01 एएम तक
🪐 नक्षत्र स्वामी : नक्षत्र का स्वामी बुध है तथा नक्षत्र के देवता नागों के राजा शेषनाग को माना गया है।
🔊 योग : विष्कम्भ – 10:32 ए एम तक
प्रथम करण : गर – 09:39 ए एम तक
द्वितीय करण : वणिज – 10:54 पी एम तक
🔥 गुलिक काल : सोमवार का (अशुभ) गुलिक काल 01:46 पी एम से 03:05 पी एम
⚜️ दिशाशूल – सोमवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दर्पण देखकर, दूध पीकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल : सोमवार 08:33 ए एम से 09:52 ए एम राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:45:38
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:15:32
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 05:54 ए एम से 07:15 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:07 पी एम से 12:49 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:13 पी एम से 02:54 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:38 पी एम से 06:06 पी एम
🎆 सायाह्न सन्ध्या : 05:41 पी एम से 07:03 पी एम
💧 अमृत काल : 07:13 ए एम, जनवरी 10 से 09:01 ए एम, जनवरी 10
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:01 ए एम, जनवरी 10 से 12:55 ए एम, जनवरी 10
💥 विष्कुम्भ योग – आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक
☄️ आश्लेषा नक्षत्र – आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 9 बजकर 1 मिनट
🚓 यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏻 आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-शिव मंदिर में खीर भेंट करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हरगोविंद खुराना जन्मोउत्सव, सर छोटूराम, भारत के स्वतंत्रता सेनानी पुण्य तिथि, महेन्द्र कपूर, प्रसिद्ध पार्श्व गायक जन्मोत्सव, भारतीय राजनीतिज्ञ – राम सुंदर दास जन्म दिवस, सुन्दरलाल बहुगुणा – (प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता) जन्म दिवस, राष्ट्रीय खुबानी दिवस, राष्ट्रीय रविवार भोज दिवस, राष्ट्रीय गुब्बारा उदगम दिवस, राष्ट्रीय स्थैतिक बिजली दिवस, राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन प्रशंसा दिवस, प्रवासी भारतीय दिवस।
✍🏼 विशेष – तृतीया तिथि में नमक का दान तथा भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। तृतीया तिथि एक सबला अर्थात बल प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह तृतीया तिथि आरोग्यकारी रोग निवारण करने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस तृतीया तिथि की स्वामिनी माता गौरी और इसके देवता कुबेर देवता हैं। यह तृतीया तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी जाती है।
🗺️ Vastu tips 🏚️
वास्तु टिप्स के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में चप्पल या जूते रखना बेहद अशुभ होता है। यह दिशा सकारात्मक है,इसलिए अपने जूते वहां न रखें। घर में लक्ष्मी विदा होगी। (शू रैक रखने के वास्तु शास्त्र टिप्स)
शयनकक्ष में भी चप्पल या जूते न रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा पनपती है। चप्पल तकिए पर रखकर भी नहीं सोना चाहिए, यह बहुत ही अशुभ होता है।
जो लोग जीवन में तरक्की करना चाहते हैं उन्हें नीले रंग के जूते पसंद करने चाहिए। (नीले रंग का जूता सफलता के लिए) ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलती है।
कभी भी गंदे या फटे जूते या जूते न पहनें। ऐसा करने से समाज में आपकी छवि खराब होती है। यह आर्थिक तंगी और गरीबी का संकेत है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पीले रंग के जूते नहीं पहनने चाहिए। पीला रंग बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है इसलिए अगर आप उस रंग की सैंडल या जूते पहनेंगे तो आपके भाग्य को अपशकुन में बदलते देर नहीं लगेगी।
➡️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
किसकी आयु कम हो जाती है ?
जिनको अति अभिमान होता है, जो अधिक एवं व्यर्थ का बोलते हैं उनकी आयु कम हो जाती है |
जो निंदा-ईर्ष्या करते है या दुर्व्यसन में फँसे हैं अथवा जो जरा-जरा बात में क्रुद्ध हो जाते हैं उनकी भी उम्र कम हो जाती है |
जो अधिक खाना खाते हैं, रात को देर से खाते हैं, बिनजरूरी खाते हैं, चलते-चलते खाते हैं, खड़े-खड़े हैं उनका भी स्वास्थ्य लडखडा जाता है और आयु कम हो जाती है |
जो मित्र, परिवार से द्रोह करते हैं, संतो, सज्जनों की निंदा करते है उनकी भी आयु कम होती है, जो ठाँस- ठाँस के खाता है, ब्रह्मचर्य का नाश करता रहता है वह जल्दी मरता है |
जो प्राणायाम और भगवद-मंत्र का जप नहीं करता उसकी लम्बी आयु होने में संदेह रहता है और जो ब्रह्मचर्य पालते हैं, प्राणायाम करते हैं उनकी आयु बढती है |
🩸 आरोग्य संजीवनी
इन लोगों को आता है ज़्यादा हार्ट अटैक
जो पुरुष 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हो चुके हैं उनमे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। वहीं महिलाओं को 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है।
किसी भी तरह का नशा और धूम्रपान करने वालों को भी हार्ट अटैक का खतरा बहुत ज़्यादा होता है।
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यकित भी हार्ट अटैक का शिकार होते हैं। यह आपके दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबटीज़ जैसी बीमारियों को बढ़ावा देता है।
मोटापे से भी हार्ट अटैक आने की सम्भवना बढ़ जाती है। दरअसल, हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि अगर आप वजन कम कर लेते हैं तो हार्ट अटैक का रिस्क काफी हद तक कम कर सकते हैं।
अगर आपके परिवार में किसी को यह बीमारी रह चुकी है तो आपको हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती हैं।
📖 गुरु भक्ति योग🕯️
जो लोग जूते-चप्पल चोरी होने के ज्योतिषीय लाभ जानते हैं वे शनिवार को शनि मंदिरों में जूते-चप्पल स्वयं छोड़ आते हैं । आखिर शनिवार को जूते चोरी हो जाने से क्या लाभ होता है ?।
आखिर ऐसा क्यों माना जाता है, कि चमड़े के जूते चोरी हो जाएं तो सारी परेशानी उसके साथ चली जाती हैं ? वास्तव में यह मान्यता ज्योतिषीय आधार पर प्रचलित है । ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर और कठोर ग्रह माना गया है ।
शनि जब किसी व्यक्ति को विपरित फल देता है तो उससे कड़ी मेहनत करवाता है । बदले में फल के नाम पर नाम मात्र का प्रतिफल प्रदान करता है । जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या हो, या जिसकी राशि में शनि अच्छे स्थान पर न हो, उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
शनिवार शनि का दिन माना जाता है । हमारे शरीर के अंग भी ग्रहों के प्रभाव से प्रभावित होते हैं । जैसे त्वचा (चमड़ी) और पैरों में शनि का वास माना गया है । पैर और त्वचा से संबंधित चीजें शनि के निमित्त दान की जाए तो कई प्रकार के शुभ फल प्राप्त होते हैं ।
इतना ही नहीं इससे पैर तथा त्वचा से संबंधित बीमारियों में भी राहत मिलती है । हमारी त्वचा और पैर का कारक ग्रह शनि माना जाता है । अत: चमड़े के जूते अगर शनिवार को चोरी होते हैं तो मानना चाहिए कि हमारी परेशानी चली गयीं ।
जूते-चप्पल की चोरी होने के बाद अब ये समझना चाहिये की शनि अब ज्यादा परेशान नहीं करेगा । शनिवार को शनि मंदिरों में जूते भी छोडऩे से शनि के कष्ट कम हो जाते हैं । शनि से सम्बन्धित परेशानियाँ उम्मीद से अधिक कम हो जाती हैं ।
●●●●●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●●●●●
⚜️ तृतीया तिथि केवल बुधवार की हो तो अशुभ मानी जाती है। अन्यथा इस तृतीया तिथि को सभी शुभ कार्यों में लिया जा सकता है। आज तृतीया तिथि को माता गौरी की पूजा करके व्यक्ति अपनी मनोवाँछित कामनाओं की पूर्ति कर सकता है। आज तृतीया तिथि में एक स्त्री माता गौरी की पूजा करके अचल सुहाग की कामना करे तो उसका पति सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। आज तृतीया तिथि को भगवान कुबेर जी की विशिष्ट पूजा करनी चाहिये। देवताओं के कोषाध्यक्ष की पूजा आज तृतीया तिथि को करके मनुष्य अतुलनीय धन प्राप्त कर सकता है।
तृतीया तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर होता है अर्थात उनकी बुद्धि भ्रमित होती है। इस तिथि का जातक आलसी और मेहनत से जी चुराने वाला होता है। ये दूसरे व्यक्ति से जल्दी घुलते मिलते नहीं हैं बल्कि लोगों के प्रति इनके मन में द्वेष की भावना भी रहती है। इनके जीवन में धन की कमी रहती है, इन्हें धन कमाने के लिए काफी मेहनत और परिश्रम करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button