पीजी कॉलेज की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गैरतगंज ने पीजी कॉलेज की मांग को लेकर कॉलेज प्राचार्य इशरत खान एवं ग़ैरतगंज अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपा । जिसमे मुख्य रूप से रायसेन जिला संयोजक अंकित पटेल, गैरतगंज नगर मंत्री संजू गौर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिला संयोजक अंकित पटेल ने बताया की विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो लगातार छात्रों के हितों में काम रहा है।
तहसील गैरतगंज का एक मात्र शासकीय कॉलेज है जो वर्ष 1989 से स्थापित है जिसमें कला/ वाणिज्य विज्ञान की कक्षाएं संचालित है इसमें प्रति वर्ष लगभग 700 से 800 विद्यार्थी स्नातक की पढाई पूर्ण करते हैं किन्तु पीजी की कक्षाए न होने के कारण आगे पढाई नहीं कर पाते है पीजी विषयों की महत्वपूर्ण आवश्यकता है जिसके न होने के कारण छात्र छात्राओं को तहसील के बाहर पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। जिससे जिन छात्र एवं छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है वह अपनी आगे की पढ़ाई से वंचित रह जाते है जिससे उनका भविष्य अन्धकारमय हो जाता है। विद्यार्थी परिषद एवं छात्र छात्राओं द्वारा कई ज्ञापनों द्वारा शासन प्रशासन को अवगत कराया गया परन्तु आज समय तक कोई कार्यवाही नहीं हुई मात्र आश्वासन देकर विद्यार्थीयों का भविष्य अन्धकार की और टाल दिया गया।
इस ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह मांग करता है कि सात दिवस के अन्दर शासकीय पत्र निर्देशानुसार पीजी विषय बढाकर छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया जाये ताकि विद्यार्थीयों को परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी विद्यार्थी अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। यदि सात दिवस के अन्दर विद्यार्थी परिषद की मांग पूरी नहीं हुई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धरना प्रदर्शन, चक्काजाम एवं उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की रहेगी।




