बंदरों की भरमार, नगर गली सहित घरों में मचा रहे आतंक

फ्रीज से लेकर रसोई घर में घुस कर ले जा रहे साम्रगी,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित रूप से निदान करने दिया गया आवेदन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले से लेकर तहसील कार्यालय तक और ग्राम पंचायत से लेकर गांव गांव तक बंदरों के आतंक से लोग हो रहे परेशान। जब भी वानर सेना को रहवासी क्षेत्रों से पकड़े और वनों में छोड़ने की बात आती हैं तो जिला प्रशासन या फिर स्थानीय प्रशासन खानापूर्ति के नाम से तीन-चार बंदर पकड़ कर अपनी वाही वाही लूट लेते हैं। विगत कुछ वर्षों से इन वानरों की संख्या अधिक बढ़ जाने के कारण ये लोगों के घरों में रखी हुई साम्रगी लेकर उठा ले जाते हैं या फिर उथल पुथल करके बिखरा देते हैं। जिससे कि घरों में रखा हुआ सामग्री खराब हो जाती हैं। देखा जाए तो इस समय इनकी भरमार संख्या से लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही हैं l सिहोरा नगर क्षेत्र में नगर पालिका में जब कोई लिखित रूप से आवेदन पत्र देता हैं तो केवल खाना पूर्ति के तौर दो चार बंदर ही पकड़वाय जाते हैं। इस बढ़ती परेशानी को लेकर क्षेत्रीय निवासी वार्ड नंबर 7 और 4 में बंदरों के आतंक से परेशान होकर वार्ड नंबर 7 के रहवासी आशीष यादव ने बताया कि हम सभी इन बंदरों के आतंक से बहुत परेशान है। इनके आतंक और छतो पर जाने से कई बार हादसे हो चुके हैं। किसी के पैर हाथ टूट चुके हैं तो किसी का सिर फूट चुका है। नगर पालिका सिहोरा के द्वारा केवल खानापूर्ति की जाती है। अभी वर्तमान में लगभग हमारे वार्ड में 100 बंदर की संख्या होगी। इस समस्या को हल करने हेतु पुनः विगत दिनों आवेदन पत्र दिया गया था। लेकिन इस ओर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। बंदरों के आतंक को लेकर आसपास के वार्ड वासियों ने मांग की है कि इन्हें पकड़ कर जंगलों में भेजने के उपाय किए जाएं।
इस दौरान वार्ड के खन्ना यादव, हरि यादव बैजू यादव, सुभाष दाहिया, राजू झारिया, पप्पू परोहा ने भी बताया कि बंदर के आतंक से पूरे वार्ड वासी सहित नगर के लोग अधिक परेशान हैं। जिसका जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।



