मध्य प्रदेश

अभाविप ने मांगा महाविद्यालय की जन भागीदारी का आय व्यय पत्रक

शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य के नाम सौपा आवेदन पत्र
सिलवानी । अखिल भारतीय विद्याथी परिषद इकाई सिलवानी ने सोमवार को सिलवानी के शासकीय पी.जी महाविद्यालय जनभागीदारी का आय व्यय का माँगा ।
पत्र में उल्लेख किया है कि हम सभी छात्र शासकीय पी जी महाविद्यालय के है हम सभी छात्रों को अपने कॉलेज की जानकारी मांगने का अधिकार है एवं हमारे जनभागीदारी के आय व्यय की जानकारी के हेतु आप से यह जानकारी चाहते है कि पिछले 5 वर्षों के जनभागीदारी मद से आय व्यय का विवरण एवं जनभागीदारी फ़ीस व 5 वर्षों की छात्र संख्या कक्षा वार और खर्च किए पैसे का विवरण दिनांक प्रमाणित प्रति सहित पिछले 5 बर्षों में संबद्धता शुल्क महाविद्यालय द्वारा कितना जमा किया गया और कितना शासन द्वारा लौटाया गया दिनांक प्रमाणित प्रति सहित जानकारी विद्यार्थीओ को प्रदान करे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह माँग करता है कि तीन दिवस के अंदर महाविद्यालय की जनभागीदारी का विवरण विद्यार्थीओ को साक्षय के साथ दिया जाए। यदि जल्द से जल्द हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज में तालाबंदी एवं आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की रहेगी।

Related Articles

Back to top button