मध्य प्रदेश

जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की मौत

सिलवानी। सोमवार को साईंखेड़ा निवासी युवक आदर्श सिंह, पिता अमर सिंह रघुवंशी उम्र 18 साल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया।
रायसेन ले जाते समय रास्ते में ही आदर्श की मौत हो गई। युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button