मध्य प्रदेश
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल पर कार्यवाही, नायब तहसीलदार को हटाया
रायसेन। बरेली में पदस्थ नायब तहसीलदार अवधेश यादव का विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ जिसके चलते रायसेन कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने कार्यवाही करते हुए अवधेश यादव को बरेली तहसील से हटाकर जिला रायसेन पर किया अस्थाई पदस्थ किया।
कार्यालय कलेक्टर ज़िला रायसेन के आदेश क्रमांक 7604 दिनांक 01/12/2021 में प्रशासनिक कार्य की दृष्टि से अपर कलेक्टर अनिल डामोर के हस्ताक्षर से जारी आदेश में अवधेश यादव नायब तहसीलदार बरेली को ज़िला कार्यालय रायसेन (स्थानीय निर्वाचन शाखा) में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया।