अवैध उत्खनन में संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई : डीएफओ ने अगारिया नयापुरा सुरक्षा चौकी में वन कटाई मामले में 4 वनकर्मियों को किया सस्पेंड
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सामान्य वन मण्डल परिक्षेत्र सर्किल के वन परिक्षेत्र पूर्व के अंतर्गत आने वाले पोहरा बहेड़ में वन भूमि पर अवैध पत्थर का उत्खन्न बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। वहीं वन परिक्षेत्र पश्चिम के अंतर्गत आने वाली वन सुरक्षा चौकी नयापुरा अगरिया में भी सागौन के लगभग एक सैकड़ा पेडो कटाई का मामला सामने आया था।
इन दोनों मामले में रायसेन डीएफओ अजय कुमार पांडेय द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अगरिया चौकी प्रभारी वनपाल रामकुमार दीक्षित, वनरक्षक रामकुमार तिवारी, वनरक्षक सुनंद मालवीय और बीट गार्ड केशव चौधरी को भी सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद भी अब सवाल उठ रहे हैं क्योंकि डीएफओ ने राजनैतिक संरक्षण प्राप्त डिप्टी रेंजर सृजन मीणा को इस मामले में फिर से बचा लिया गया है। आखिर बात क्या है।ऐसी जनचर्चा है कि विभाग के वरिष्ठ ही डिप्टी रेंजर पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। जबकि डिप्टी रेंजर सृजन मीणा की कार्यप्रणाली पर इस कटाई मामले में पहले से ही सवाल उठ रहे थे। क्योकि पहले भी डिप्टी रेंजर पर वन भूमि में अवैध उत्खन्न में सरंक्षण देने के आरोप लग चुके हैं। लेकिन डीएफओ द्वारा डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई ना करना कई सवालों को जन्म दे रहा है।



