न्यायालय परिसर से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस ने आरोपी को ग्राम परसेल में दबोचा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेडा पुलिस की गिरफ्त से गत 23 जून 25 को न्यायालय परिसर से हथकड़ी सहित फरार हुए आरोपी को ढीमरखेड़ा पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून को थाना ढीमरखेडा के अपराध कंमाक 155 / 25 धारा 296, 115( 2 ), 118( 1 ), 118 ( 2 ), 351 ( 3 ) बीएनएस के आरोपी बल्लू सिंह तेकाम निवासी ग्राम जामुनचूआ को गिरफतार कर न्यायालय में पेश करने ले जाया गया था। लेकिन आरोपी बल्लू भीडभाड का फायदा उठाकर हाथ में लगी हथकडी को जंजीर सहित छुडाकर अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसकी सूचना ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मो. शाहिद खान को प्राप्त हुई । मामले को गंभीरता से लेते हुये ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मो, शाहिद खान द्वारा वरिष्ट अधिकारियों से प्राप्त निर्देश और मार्गदर्शन उपंरात आरोपी की तलाश हेतु टीम बनाकर तलाश की गई। पूरी रात की कडी मेहनत से आरोपी बल्लू को ग्राम परसेल से चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी मो. शाहिद एंव उनकी टीम के अथक प्रयास कडी मेहनत से चंद घंटो में अभिरक्षा से फरार आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है।



